स्कूली वाहनों को अनियमितता पाए जाने पर सीज किया गया

परिवहन विभाग द्वारा 06 ओवरलोड वाहन एवं 02 स्कूली वाहनों को अनियमितता पाए जाने पर सीज किया गया

 बदायूं - उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक 22-04-2026 को एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरीओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें श्री हरिओम के द्वारा डी.पी.एस. स्कूल की वैन जो फिटनेस फेल थी संचालन में पाई गई, उसमें बैठे बच्चों को सरकारी वाहन के द्वारा स्कूल में छोड़ा गया तथा वैन को  उप संभागीय कार्यालय बदायूं में सीज किया गया साथ ही द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर की एक मिनी बस जो बिना परमिट संचालित थी बच्चों को स्कूल में छोड़ने के उपरांत उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया,एक ओवरलोड वाहन थाना बिसौली,एक ओवरलोड वाहन थाना उसावा, अन्य 04 ओवरलोड वाहन  परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किए गए, जिनसे लगभग रुपए तीन लाख पचास हजार प्रसमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया,  स्कूली वाहनों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि ओवरलोड वाहन न चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें, स्कूल में संचालित वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही चलाएं, यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षा में सहयोग करें

संवाददाता - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.