मा0 प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया गंगा एक्सप्रेसवे।

बदायूं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा गंगा एक्सप्रेसवे-केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा बदायूं 29 अप्रैल। माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी ने बुधवार को जनपद हरदोई में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से प्रयागराज तक बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे। वहीं जनपद बदायूं के घटपुरी बिनावर इंटरचेंज के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बदायूं के विकास में गंगा एक्सप्रेसवे मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान जनपद हरदोई में माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों व आमजन ने देखा। उल्लेखनीय है कि गंगा एक्सप्रेसवे का माननीय प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2021 में शिलान्यास किया था और एक्सप्रेसवे को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया गया है और बुधवार को मा0 प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण कर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रदेश के जनपद मेरठ से प्रारंभ होकर प्रयागराज तक कुल 12 जनपदों से गुजरने वाले 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 36230 करोड रुपए है। बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से जितने विकास कार्य 60 सालों में नहीं हुई, उससे ज्यादा विकास कार्य डबल इंजन की सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में विभिन्न एक्सप्रेसवे, फ्लाओवर अन्य विकास कार्य हुए ह,ैं जिसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पहले मा0 प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ दीदीओ को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा था। वर्तमान में दो करोड़ 70 लाख दीदीया लखपति हैं, अब प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की 6 करोड़ दीदीओ को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है, जिस पर कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने से लखनऊ व दिल्ली की दूरी कम हुई है, अब कम समय में वहां पहुंचा जा सकेगा। उनका की गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिम उत्तर प्रदेश की बीच की दूरी कम हुई है, इससे व्यापार बढ़ेगा, रोजगार सृजन होगा, किसानों को लाभ होगा व आमजन को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जो कहती है वह पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, महिलाआ,ें पिछड़ों, युवाओं व किसानों को ध्यान में रखकर कार्य करती है तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास को ध्यान में रखकर कार्य करती है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रही है साथ ही निशुल्क राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के 12 जनपदों से होकर गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बदायूं की गिनती पिछडे जनपद के रूप में होती थी लेकिन एक्सप्रेसवे व अन्य विकास कार्य होने से बदायूं प्रदेश के विकास में केंद्र पर होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में इस एक्सप्रेसवे के समीप दो औद्योगिक पार्क (गलियांरे) भी बनाए जा रहे हैं जिसमें एक घटपुरी बिनावर इंटरचेंज पर व दूसरा डहरपुर दातागंज के समीप बनाया जा रहा है, यहां विभिन्न औद्योगिक गतिविधियां व कारखाने स्थापित होंगे, इससे रोजगार सृजन होगा तथा युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बदायूं विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में जाना जाता है तथा गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने से करीब 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में ही होंगे, यह गौरव की बात है। विधान परिषद सदस्य वागिश पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने विभिन्न विकास कार्य किए हैं जिसका सीधा लाभ आमजन तक पहुंचा है। देश व प्रदेश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि देश में बुलेट ट्रेन चलाई जाने पर कार्य चल रहा है जो जल्दी मूर्त रूप लेगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चलेगा, जो की अब सच हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां नाज करेंगी हम पर, की हमने कभी मोदी व योगी का युग देखा था। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ होगा, सीधे प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी में स्नान करने का सौभाग्य भी उन्हें प्राप्त होगा। सदर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरु बनेगा। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं व प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि जनपद में इस एक्सप्रेसवे पर के समीप दो औद्योगिक गलियांरे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे पर जनपद में पहले दो ही इंटरचेंज बनाए जा रहे थे लेकिन जनता की पुरजोर मांग को मा0 मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए डहरपुर दातागंज में भी एक इंटरचेंज बनाने की स्वीकृति थी जिसके उपरांत डहरपुर इंटरचेंज बनाया गया है। आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विभिन्न विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि पंक्ति में सबसे आखिरी खड़े हुए व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचने चाहिए व उसको योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे जनपद मेरठ के ग्राम विजौली से प्रारम्भ होकर जनपद प्रयागराज के ग्राम जुडापुर दादू तक निकल रहा है. जिसकी प्रस्तावित लम्बाई लगभग 594 किमी0 है। गंगां एक्सप्रेसवे परियोजना के 12 जनपदों में आच्छादित ग्रामों की संख्या 518 है। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के 12 जनपदों में 21 इण्टरचेंज है। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से आच्छादित जनपद मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज है। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में लगभग 7453.15 हेक्टेयर भूमि ली गयी है तथा परियोजना की लागत लगभग 36,230 करोड़ है। जनपद बदायूँ में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से 4 तहसीलें क्रमशः बदायूँ, बिसौली, बिल्सी व दातागंज प्रभावित हो रही हैं। बदायूँ तहसील के 18 ग्राम, बिसौली तहसील के 38 ग्राम, बिल्सी तहसील के 02 ग्राम तथा तहसील दातागंज के 27 ग्राम कुल 85 ग्राम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूँ में लगभग 1200 हेक्टेयर भूमि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना हेतु अधिग्रहीत की गयी है। जनपद बदायूँ में गंगा एक्सप्रेसवे सम्भल की ओर से तहसील बिसौली के श्ग्राम व्योर कासिमाबाद से प्रवेश कर तहसील दातागंज के ग्राम खानपुर पंचशाला तक पहुंचेगा। जनपद बदायूँ में गंगा एक्सप्रेसवे की लम्बाई लगभग 92 कि०मी० है. जिसमें मुख्यतः तहसील बिसौली में 46.400 तहसील बदायूँ में 20.400 तथा तहसील दातागंज में 24.200 कि0मी0 लम्बाई है। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के अन्तर्गत जनपद बदायूँ में 04 फ्लाई ओवर तथा 03 इण्टरचेंज हैं। इण्टरचेंज ग्राम वनकोटा तहसील बिसौली (बिसौली रोड),ग्राम घटपुरी तहसील बदायूँ (बरेली रोड) तथा ग्राम डहरपुर कलां, तहसील दातागंज (दातागंज रोड) पर हैं। जनपद बदायूँ में रामगंगा नदी पर 720 मीटर लम्बा सेतु बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गंगां एक्सप्रेसवे के सन्निकट बरेली रोड पर ग्राम घटपुरी स्थित इण्टरचेंज पर लगभग 108हे0 भूमि पर औद्योगिक गलियारा का विकास किया जा रहा है। औद्योगिक गलियारे हेतु तहसील बदायूँ के 03 ग्राम क्रमशः घटपुरी, औरंगाबाद माफी तथा कुतुबपुरथरा की भूमि ली गयी है। इसके अतिरिक्त गगा एक्सप्रेसवे के सन्निकट तहसील दातागंज के ग्राम डहरपुरकला स्थित इण्टरचेंज पर लगभग 300हे० भूमि पर औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है, जिसके लिए तहसील दातागंज के 05 ग्राम क्रमशः बिहारीपुर, छछऊ, डहरपुरकलां, कैल्हाई तथा डोलापुर की भूमि अधिग्रहीत किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, वित्त वैभव शर्मा, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व आमजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.