ककराला में मारे गए शहीदों को कांग्रेसियों ने बड़ा बाग में दी श्रद्धांजलि - अजीत यादव

बदायूँ : भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए ककरालावासियों की याद में  ककराला में शहीद मेला के उद्घाटन की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने पर आज कांग्रेसियों ने ककराला में बड़ा बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने बड़ा बाग में शहीदों की याद में शहीद स्मारक बनाने का ऐलान किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में ककराला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष और शहीद मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शाजिद खान ठेकेदार ,कांग्रेस जिला सचिव अहमद अमजदी,यूथ कांग्रेस ककराला के नगर प्रभारी लबीब खान , दिव्यांग कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर फितरत खान , एक्स सर्विशमैन कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर सत्यपाल फौजी, शहरु , मेहरू, जहीरुल मुल्लाजी  समेत दर्जनों कांग्रेसी आज सुबह 10 बजे ककराला पूरब पुल स्थित बड़ा बाग पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने शहीदों की याद में बड़ा बाग में नीम का पौधा लगाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने उम्मीद जताई कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 मई से 10मई तक तीन दिनों ककराला में  शहीद मेला आयोजन की अनुमति प्रशासन दे देगा।शहीद मेला में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाना है , शहीद मैराथन,फ़िल्म शो,गोष्ठियां,कवि सम्मेलन मुशायरा समेत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। शहीद मेला लगाने को आसपुर रोड पर ककराला में जमीन का चयन कर लिया गया है।
 उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास मुल्क के लिए साझी शहादतों का इतिहास है। ककराला के वीर शहीदों की कुर्बानियों के हम सब भारतीय हमेशा ऋणी रहेंगे। ककराला के वीर शहीदों समेत आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की बदौलत ही हमारे मुल्क को गुलामी से मुक्ति मिल सकी । हमें अपनी आजादी को सम्भाल कर रखना होगा। दुनिया के किसी भी देश की दादागिरी को हम भारतवासी स्वीकार नहीं कर सकते। 

रिपोर्टर : शमसुल हसन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.