थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी से बैग छीनने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।
बदायूँ दिनाँक 28.04.2026 की रात्रि समय करीब 10.15 बजे अंशुमन पुत्र प्रेम प्रकाश वैश्य निवासी मो0 पटियाली सराय वादिया दरबाजा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ अपनी दुकान अंशू इन्टर प्राइफेज मढई चौक से बन्द करके अपनी मोटर साईकिल से जा रहा था हुसैनी गली मे भारद्वाज टैंट हाउस के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार लड़को द्वारा पीछे से बैग छीनकर भाग गये। जिसमे दो लाख रुपये, दो मोबाइल फोन व दुकान की चाबी रखे थे। घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 95/2026 धारा 304 (2) बीएनएस बनाम दो अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन मे एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पर मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त गणो को गिरफ्तारी / माल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी । कोतवाली पुलिस व सर्विलास/एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व इलैक्ट्रोनिक संसाधनो के माध्यम तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत पुत्र बन्टी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर थाना कोतावली बदायूँ के साथी बाल अपचारी को दिनांक 01.05.2026 को समय 22.45 बजे गांधी ग्राउण्ड से छीने हुये 1,60880 रूपये व घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24 AB 4293 ( JUPITER ) व दो मोबाईल VIVO व Relme बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बृद्धी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः-
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त भरत द्वारा बताया गया कि मैं अंशुमन की दुकान अंशू इन्टर प्राइफेज मेडिकल स्टोर पर पिछले 03 वर्ष से कार्य करता था। जिसे मैने दो महीने पहले छोड़ दिया था। मुझे पैसों की जरूरत थी। मुझे अंशुमन की दिनचर्याओं की जानकारी थी। जिससे मैने अपने साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर ये योजना बनाई तथा योजना को अंजाम दिया। तथा छीने हुये मोबाइल व चाबी रोजा (मकवरा) के पास फैंक दिये थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. भरत पुत्र बन्टी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर थाना कोतावली बदायूँ
2. बाल अपचारी।
बरामदगी विवरणः-
1. 1,60880 रूपये
2. घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24AB4293 ( JUPITER ) व दो मोबाईल VIVO व Relme बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थाना प्रभारी कोतवाली मय पुलिस टीम।
2. प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम ।

No Previous Comments found.