आमजन की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता।

बदायूं 02 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक व समयबद्ध ढंग से करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 44 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व व भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सम्मुख शिकायतों का निस्तारण करें तथा निस्तारण के समय की फोटोग्राफी भी अवश्य कराए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना आवश्यक है, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर निरस्त राशन कार्ड को पुनः जीवित कराने, चक रोड पर से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश करवाने, बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन को पुन चालू करवाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हए, जिनमें राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की 07 व अन्य विभागों की 05 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्सी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.