ककराला में गैस सिलेंडर लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध ककराला में गैस सिलेंडर लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन ,जिले भर में गैस संकट और मूल्य वृद्धि का विरोध 

बदायूँ  - कामर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ाना जजिया कर से भी ज्यादा क्रूर है। गैस संकट का समाधान करने में मोदी सरकार विफल साबित हुई है। गैस संकट मोदी सरकार की विफल विदेश नीति का परिणाम है। गैस की भारी मूल्य वृद्धि जनता के ऊपर आक्रमण है।

उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज ककराला में गैस की भारी मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कहीं। कामर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपए और 5किलो के छोटे सिलेंडर पर 261 रुपए की मोदी सरकार द्वारा की गई भारी मूल्य वृद्धि से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में ककराला घास बाजार में विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 
प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कामर्शियल सिलेंडर और पांच किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर पर भारी मूल्य वृद्धि जनता के ऊपर मोदी सरकार का आक्रमण है।मोदी सरकार देश में गैस संकट का समाधान करने में विफल साबित हुई है।
कहा कि अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच हुए युद्ध और जारी तनाव में मोदी सरकार की अमेरिका के सामने घुटना टेकू नीति ने भारत की 140 करोड़ जनता को संकट में डाल दिया है। गैस संकट मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता का परिणाम है। 
जिला कोषाध्यक्ष शाजिद अली खान ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री आम लोगों की जेब काट रहे हैं। पिछले 4 महीनों में कमर्शियल सिलेंडर पर कुल ₹1,518 की बढ़ोतरी की गई है।
यह बढ़ोतरी होटल, रेस्टोरेंट और छोटे ढाबा मालिकों की कमर तोड़ देगी, जो पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
छोटे सिलेंडर पर बढ़े रेट सीधे गरीबों और मजदूर वर्ग पर महंगाई की मार है।
ककराला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान ने गरीबों मजदूरों  और होटल संचालकों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई, हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा है. उन्होंने आगे कहा कि इन सबके अलावा इसका सीधा असर जनता की थाली पर भी पड़ेगा. घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी लोगों को कईं-कईं दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. 
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ ककराला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान,जिला कोषाध्यक्ष शाजिद अली खान, सोहराब ककरालवी , अकरम खान , नवी दाद खान , शहरु, महरू समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 संवाददाता- शमसुल हसन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.