वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से डायल 112 की 06 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल 112 की 06 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस दौरान महोदया द्वारा कहा गया कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेज होगी तथा आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया , अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील सिंह तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.