8 मई को शाम 7 बजे सीतापुर सांसद माननीय राकेश राठौर जी शहीद मेला का उद्घाटन करेंगे
बदायूं : जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों,सभी ब्लाक कमेटी,मंडल व बूथ कमेटियों,फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनपद बदायूँ के सभी कांग्रेसजनों को अवगत कराना है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 मई से 10 मई तक शाम 7 बजे से ककराला में शहीद मेला लगाया जा रहा है। शहीद मेला ककराला में 1857 की पहली जंगे आजादी में शहीद हुए 400 से अधिक ककरालावासी शहीदों की याद में लगाया जाता है।
8 मई को शाम 7 बजे सीतापुर सांसद माननीय राकेश राठौर जी शहीद मेला का उद्घाटन करेंगे।
आपसे अनुरोध है कि शहीद मेला के उद्घाटन में 8 मई को शाम 7 बजे आसपुर रोड ककराला पहुंचें। और 9 व 10 मई को भी शहीद मेला में शामिल हों।
सादर
अजीत यादव,जिलाध्यक्ष कांग्रेस बदायूँ
प्रदीप सिंह एडवोकेट,जिला प्रवक्ता कांग्रेस बदायूँ
शाजिद अली खान,जिला कोषाध्यक्ष कांग्रेस बदायूँ
अध्यक्ष शहीद मेला आयोजन समिति।
रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी

No Previous Comments found.