सहसवान में होली चौक रास्ता व सती मठ की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर मोहल्ला वासियों में आक्रोश, पैमाइश की मांग।
बदायूँ सहसवान। तहसील सहसवान के मोहल्ला अकवराबाद के ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को एक सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने और उसकी पैमाइश कराने की मांग की है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मोहल्ले के पारंपरिक रास्ते और धार्मिक स्थलों की जमीन पर अवैध निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मोहल्ला अकवराबाद परगना व तहसील सहसवान के डकार पुख्ता हरदत्तपुर तिराहे से उत्तर की ओर मोहल्ले के भीतर कई सती के मठ बने हुए हैं। इन मठों के ठीक सामने होली चौक की पारंपरिक जगह है। जहाँ वर्षों से होली जलाई जाती है। इसके ठीक बराबर से एक सार्वजनिक रास्ता भी गुजरता है।मोहल्ले वासियों का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ असामाजिक अवांछित तत्व इस पूरे क्षेत्र सती मठ, होली चौक और रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने की फिराक में हैं। इससे सार्वजनिक रास्ता और धार्मिक स्थल पूरी तरह अवरुद्ध होने का खतरा पैदा हो गया है। शिकायती पत्र के मुताबिक 16 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे कुछ लोगों द्वारा उक्त रास्ता होली चौक व सती मठ की जगह पर नींव खोदने का प्रयास किया गया। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और एकजुट होकर अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मोहल्ले वासियों के कड़े विरोध के कारण कब्जा करने आए लोगों को पीछे हटना पड़ा, जिससे एक बड़ा विवाद होते-होते बचा। मोहल्ले वासियों की मांग है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरन सिंह, राधेश्याम, किशनपाल, हरीराम, राम भरोसे, धनपाल, ओमकार और चन्द्रपाल दानवीर, ऋषि पाल, सुनील,जीवनलाल,हुकमसिंह,मुकेश,राजकुमारभूरे,नेतराम सहित मोहल्ले के अनेक निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि सार्वजनिक स्थल की अविलंब सरकारी पैमाइश नाप-जोख कराई जाए। सार्वजनिक रास्ते, होली चौक और सती के मठों को हमेशा के लिए सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं। फिलहाल, संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की गई है।

No Previous Comments found.