अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सभी फार्मासिस्ट साथियों से अपील विष्णु कुमार
बदायूं : केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा दवा दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा है यह वही संगठन है जो पहले भी मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करता रहा है और आज भी डीटीएबी जैसे प्रस्तावों का समर्थन कर रहा है, जिसका हम लगातार विरोध करते आ रहे हैं। यह संगठन फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म करने के पक्ष में धरना देता रहा है तथा डीटीएबी का समर्थन करता है। विष्णु यादव प्रदेश महासचिव ने बताया राज्य के कई बड़े खुदरा दवा दुकानों पर 20%-22% तक डिस्काउंट के बोर्ड खुलेआम लगे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कभी कठोर कार्रवाई की मांग नहीं की जाती। रजत कुमार राय प्रदेश प्रभारी ने बताया ऑनलाइन दवा बिक्री का ग्राफ भी काफी गिर चुका है। नकली एवं अविश्वसनीय दवाओं की शिकायतों के कारण आम जनता का भरोसा ऑनलाइन फार्मेसी से कम हुआ है। रजत कुमार सैनी प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया सबसे महत्वपूर्ण बात दवा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत आती है। इसलिए जनता की सेवा सर्वोपरि है। मरीजों को दवा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। अतः अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश दिनांक 20-05-2026 को प्रस्तावित "ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद" का समर्थन नहीं करता है। हम सभी फार्मासिस्ट साथियों से अपील करते हैं कि 20 मई को अपनी दवा दुकानें खुली रखें एवं जनता की सेवा जारी रखें। अगर आप पर कोई दबाव बनाता है वह साथी अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क करें ।
रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी

No Previous Comments found.