ईद पर शांति-सौहार्द का संदेश पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न।
बदायूँ सहसबान- आज बुधवार को बकरा ईद के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रिपु दमन सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बकरा ईद त्योहार को परंपरागत तरीके से, शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सामाजिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों को पूरी तरह रोका जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया सहित किसी भी माध्यम से फैलने वाली गलत सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि बकरा ईद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की पूर्व-नियोजित बैठकों से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न्यूनतम हो जाती है।
अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रिपु दमन सिंह ने संक्षिप्त संबोधन में सभी से शांति और सौहार्द के साथ बकरा ईद को मनाने की अपील की इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंध पशु की कुर्बानी नहीं दी जाए।
बैठक में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी धनंजय सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


No Previous Comments found.