बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाए केंद्र सरकार,डॉक्टर सुशीला कोरी

बदायूँ - पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला अध्यक्ष अजीत यादव के निर्देश पर चौथे दिन भी कांग्रेस ने जारी रखा विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार द्वारा बड़ी महंगाई पर तहसील परिसर बिसौली में विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन  नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह एवं अमित चौधरी को दिया ज्ञापन में पेट्रोल,डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने व अमेरिका के दबाब में न झुकने और रूस से सस्ता तेल आयात जारी रखने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष डॉ सुशीला कोरी सह प्रभारी जिला महासचिव अब्दुल रहमान के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 12 बजे बिसौली तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में  जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती  मिया ने  कहा कि रूस से सस्ते तेल का आयात अमेरिका के दबाब में बंद करना देशहित में नहीं है। पेट्रोल डीजल गैस सीएनजी की मूल्यवृद्धि आम जनता पर हमला है। पेट्रोलियम पदार्थों व गैस की मूल्यवृद्धि मोदी सरकार की विफलता का परिणाम है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग और आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ बढ़ गया है.

जिला उपाध्यक्ष प्रभारी बिसौली विधानसभा डॉ सुशीला  कोरी ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम कम थे, तब मोदी सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी,उल्टा केंद्रीय कर से 10 सालों में ₹43 लाख करोड़ कमाए। उन्होंने सवाल किया कि अब कंपनियों के घाटे का रोना रोकर अब जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है जिला महासचिव सलीम अंसारी अब्दुल रहमान ने कहा कि तेल गैस का संकट मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता की देन है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन,खाद्य सामग्री,खेती-किसानी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं,जिससे मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर,छात्र एवं गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद जिला सचिव मोरध्वज लोधी अहमद अमजदी ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ते तेल का आयात रोक दिया। 

इसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल,डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है।मूल्यवृद्धि से महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी  को घर चलना मुश्किल होगा उन्होंने मूल्य वृद्धि को गरीबों मजदूरों पर हमला करार दिया।
प्रदर्शन करने वालों में शामिल जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन चौधरी वफाती मियां,जिला उपाध्यक्ष बिसौली विधानसभा प्रभारी डॉक्टर सुशीला  कोरी,जिला महासचिव अब्दुल रहमान, जिला महासचिव सलीम अंसारी,जिला सचिव अहमद अमजदी,जिला सचिव मोरध्वज लोधी,राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली,रईस फारुकी,ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली सतानंद पाल,वरिष्ठ कांग्रेसी हनीफ कुरेशी ,मुकर्रम अली  देव कांग्रेस के नेता आकाश पाठक,नगर अध्यक्ष बिसौली आमिर अल्वी,युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापत,अजमल हक,इरशाद अली,ईशान सावेज,जयपाल,जगदीश,नरेश,श्रीपाल। 

रिपोर्टर - शमसुल हसन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.