डकैतों द्वारा पिटाई से घायल निजाकत और उनके परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी -अजीत यादव

बदायूँ - उत्तर प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। योगी सरकार सूबे में अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने इस्लामनगर में डकैती के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुक्रवार को कांग्रेसियों के साथ इस्लामनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज करा रहे डकैती के पीड़ित निजाकत और अन्य घायलों से मिलकर हाल चाल जाना और घटना की जानकारी ली। मंगलवार की रात को इस्लामनगर में निजाकत के घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया था और बेखौफ होकर डकैती को अंजाम दिया। घरवालों को बड़ी बेरहमी से मारा पीटा। महिलाओं के गहने उतरवा लिए और घर में रखे जेबर एवं नकदी लूट कर आराम से चले गए। डकैतों की पिटाई से घायल निजाकत उनकी पुत्रवधू फिजा और पत्नी मिश्किन का इलाज चल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पीड़ित परिवार ने बताया कि वे निजी खर्चे पर इलाज करा रहे हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से इलाज और घर के खर्चे के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। अजीत यादव ने योगी सरकार और प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित  परिवार को इलाज और दैनिक जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के अपराध को जीरो टॉलरेंस की नीति की पोल खुल चुकी है। गृह मंत्री अमित शाह दावा करते  थे कि उत्तर प्रदेश में रात के 12 बजे भी कोई बहू बेटी गहनें पहन कर सड़क पर अकेली जा सकती है। कोई उसे नहीं छू सकता।उनका यह दावा जुमला साबित हुआ है। सच्चाई यह है कि सूबे में बहू बेटियां और उनके गहनें घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं। सूबे में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि डकैत बेखौफ होकर डकैतियां कर रहे हैं। योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। मुख्यमंत्री योगी पुलिस का इस्तेमाल केवल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए करते हैं। घटना के तीन दिन बीत जाने पर भी डकैतों की गिरफ्तारी न होना और माल बरामद न कर पाना पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनको न्याय दिलाने को संघर्ष करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां,इस्लामनगर नगर अध्यक्ष डॉ 0 तनवीर खान जिला सचिव अहमद अमजदी,राजीव पटेल,उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी,डॉ खलील अहमद समेत दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

संवाददाता - शमसुल हसन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.