एक महिला के पित्त की थैली का दोबार ऑपरेशन

बदायूं - राजकीय मेडिकल कालेज से एक बार फिर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के पित्त की थैली का दोबार ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बदले में मोटी रकम वसूल कर ली गई। इसके बाद भी ऑपरेशन ठीक से नहीं किया तो दोबारा से ऑपरेशन करना पड़ा है। इसके बाद भी मरीज को उपचार ठीक नहीं मिला,पेट में सड़ान फैल गई। वहीं फेंफड़ा भी सिकुड़ गए हैं। परिजनों के हंगामा के बाद रेफर किया। बरेली के प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिवार आक्रोशित है और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। मामला बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज का है। यहां हजरतपुर निवासी भोले की पत्नी शोभा चौहान का 14 दिन पहले जब मेडिकल कालेज आईं तो डॉक्टरों ने कहा कि पित्त की थैली का ऑपरेशन किया जायेगा। इसके लिए बरेली से एमआरआई और अल्ट्रासाउंड भी करा लिया। आरोप है कि डॉ. प्रियंका ने ऑपरेशन किया तो पेट में नली डाली तो ज्यादा ऊपर कर दी। जिससे आंत में फंस गई और एक दिन ठीक रहा फिर फेंफड़ों से पस आने लगा। इसके बाद कहा कि दोबारा से ऑपरेशन किया जायेगा। इसके बाद दोबारा से ऑपरेशन किया गया। शाम को फिर चेकअप किया तो फेंफड़ा सिकुड़ा हुआ है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इससे परेशान तीमारदारों ने मंगलवार को शिकायत की तो अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। मगर डॉक्टर को सस्पेंड करने की बात तीमारदारों को बहलने को की गई। इसके बाद मंगलवार को ही मेडिकल कालेज से मरीज रेफर किया और बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज किया गया। बुधवार को दोपहर तक तबीयत ठीक रही लेकिन दो बजे के बाद अचानक महिला शोभा चौहान ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ऑपरेशन के नाम पर वसूले 40 हजार


मेडिकल कालेज में पित्त की थैली के ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये वसूल लिये हैं। मरीज के तीमारदार मोहित का कहना है कि 40 हजार रुपये ले लिये हैं। कहा कि हमें आश्वासन दिया कि 40 हजार रुपये देने होंगे, जिसके बदले में प्राइवेट जैसा बेहतर उपचार मिलेगा। इसके लिए एक बार 12 हजार रुपये लिये, फिर 28 हजार रुपये लिये। फिर भी इलाज ढंग से किया नहीं। दवाईयां भी बाहर से लिखी गई हैं। मृतका के परिजन एसपी सिटी अविषेक सिंह  और सीओ सिटी रजनीश और नायब तहसीलदार ने बात की और आगे तक की कार्यवाही की बात कही। और पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रिपोर्टर - राजीव सक्सेना 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.