अहमदनगर असौली गांव में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।
बदायूँ अहमदनगर असौली, 5 जून 2026 आज गांव अहमदनगर असौली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य संगोष्ठी मृदा परीक्षण शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी ने सभी किसानों को समझाया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे लगाना क्यों जरूरी है। बोले कि अगर हर किसान अपने खेत के किनारे पेड़ लगाएगा तो हवा साफ रहेगी, बारिश अच्छी होगी और जमीन भी उपजाऊ बनेगी। पानी बचाने के तरीके भी बताए समाजसेवी ठाकुर हिमांशू सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसके लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है इसके लिए पौधरोपण भी अत्यंत आवश्यक है कार्यक्रम के बाद सबने मिलकर गांव में पौधे लगाए। कृषि विशेषज्ञ नीतीश ने सभी गांव वालों से कहा कि अपने घर के आस-पास पेड़ लगाएं और पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें। सभी लोगों ने कसम खाई कि वो पर्यावरण को साफ रखेंगे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र समन्वयक शिवव्रत राघव, नमन चौहान, अंकुर चौहान, रत्नेश,मोनी सिंह, लक्ष्मी वीरवती,शोभित,यशवीर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाददाता अवि शर्मा
No Previous Comments found.