अच्छे दिनों की आस में देश देशवासियों ने खाया धोख - चौधरी बफाती मिया
बदायूं : कांग्रेस के पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मिया ने मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उनके लोग जो ख़ुशी मना रहे हैं ! शायद उनको यह मालूम होना चाहिए कि देश 12 सालों में कितना पीछे चला गया है।
मोदी सरकार के 12 साल के शासनकाल मे देश की जनता से किए वादे हवा हवाई साबित हुए।
1- नोटबंदी कर अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए मोदी जी ने देश से सिर्फ 50 दिन मांगे थे आज देश की अर्थव्यवस्था कहां पहुंच गई है।
2- जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स लगाया इससे महंगाई बड़ी व्यापारी बेरोजगार परेशान हुए धंधा मंदा हुआ।
3 - राफेल डील जो राफेल हम 500 करोड़ में पहले खरीदते थे वह उन्होंने 1500 करोड़ में खरीदा देश का आर्थिक नुकसान किया।
4 - नमस्ते ट्रंप कर देश में करोना आया और फिर लॉकडाउन लगा कितने लोग इस दुनिया से चले गए और कितनी परेशानी से लोग अपने घरों तक पहुंचे देश ने सब देखा।
5 - पुलवामा अटैक कितनी जाने गई अब तक कोई जिम्मेदार नहीं।
6- पहलगाम हमला हुआ सुरक्षा की पूरी तरह पोल खुली कोई जिम्मेदार नहीं कौन लोग थे सरकार पता लगाने में नाकाम।
7 - मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया जहां इन्हीं की सरकार है अब तक वहां हिंसा नहीं रूकी है कौन जिम्मेदार है।
8- दिल्ली लाल किले पर बम ब्लास्ट की घटना अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया।
9- देश का पेट भरने वाले किसानों पर जबरन तीन काले कानून थोपे गए 13 महीने के कठिन संघर्ष में 600 से अधिक किसानों की जान गई उन्हें रोकने के लिए सड़कों पर कीले गाड़ी गई अन्नदाता पर कितने जुल्म हुए पूरे वर्ल्ड ने देखा।
10- पेपर लीक की घटनाए पिछले 12 सालों में 24 बार पेपर लीक हुए जिससे हमारे देश के युवाओं के सपने चकनाचूर हुए
कितने नौजवानों ने आत्महत्या की सरकार बेखबर रही।
11- देश की बेटी महिला पहलवानों का उत्पीड़न जो हमारे देश के लिए अपना खून पसीना बहा कर मेडल सोना बाहर से जीतकर लेकर आती हैं।
उनकी मान मर्यादा को जंतर मंतर पर पांव के तले रौंदा गया
महिला पहलवानों का उत्पीड़न देश को याद है।
12- सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी महंगाई जब से सरकार सत्ता में आई लगातार बेरोजगारी महंगाई बड़ी सरकार इसे रोकने में विफल साबित हुई
अब देश की जनता इनकी 13वीं करने को तैयार बैठी है
झूठे वादों पर बनी यह सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों को मालामाल कर रही है
हमारे देश की धरोहरों को जल जंगल जमीन को एक-एक रुपए की लीज पर उद्योगपतियों को सौप जा रहा है
और अपने इन मित्रों का 16 लाख करोड़ का कर्ज सरकार माफ करती है।
देश की भोली भाली जनता से मोदी जी ने वादा किया था गरीबी मिटाने का हर साल युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का देश से महंगाई को कम करने का और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का क्या हुआ।
मोदी जी के सारे वादे आज हवा हवाई साबित हुए है
उन्होंने कहा था कि मेरे देश का हवाई चप्पल पहनने वाला गरीब एक दिन हवाई सफर करेगा।
आपने उस गरीब की वह हवाई चप्पल भी छीन ली
अपने देश की गरीब मां बहनों को भी नहीं बक्शा उजाला योजना में आप जो 9 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देते थे अब आपने उसे घटा कर मात्र 4 सिलेंडरो पर कर दिया है।
आप गरीबों का नहीं पूंजी पतियों का भला कर रहे हो मोदी जी अब आपसे नहीं होगा कुर्सी छोड़िए यह देश की जनता की आवाज है।
संवाददाता : शमसुल हसन
No Previous Comments found.