औषधि विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर औषधि नियंत्रक लखनऊ उत्तर प्रदेश से मिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
बदायूं : अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जिलों फार्मासिस्ट साथियों को हो रही नवीन एवं नवीनीकरण औषधि लाइसेंस संबंधित समस्याओं को लेकर शशि मोहन गुप्ता (औषधि नियंत्रक उत्तर प्रदेश) से मुलाक़ात कर समस्त समस्याओं को अवगत कराया गया , औषधि नियंत्रक से चर्चा करते हुए कहा गया जब 15 कार्य दिवस नवीन मेडीकल स्टोर लाइसेंस और एक सप्ताह नवीनीकरण लाइसेंस को जारी करना होता है फिर दो दो महीने समय तक फाइलों कैसे लग रहा है इसी क्रम में औषधि निरीक्षक का कार्य है जहाँ मेडीकल स्टोर लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा रहा उस जगह का स्वयं जाकर निरीक्षण करें मगर अधिकतर जिलों औषधि निरीक्षक के निजी वाहन चालक , और कहीं कहीं ओफिस के बाबू जाते हैं और फार्मासिस्ट से मेडीकल स्टोर लाइसेंस पास कराने के नाम पर धन उगाई करने का कार्य किया जाता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए इस पर औषधि नियंत्रक ने कहा अगर ऐसा कहीं हो रहा है उस पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी साथ ही तत्काल महोदय द्वारा सक्षम अधिकारी को कॉल कर निराकरण करने का आदेश दिया गया । इस अवसर पर जयकिशन चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, हरिओम सिंह, अजय मौर्या, मनोज कुमार, अब्दुला,आदि फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे। प्रदेश महा सचिव विष्णु यादव ।
रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी
No Previous Comments found.