अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस ने निंदा की।अमरीकी सेना के हमलों का विरोध करेगी कांग्रेस जहाजों पर हमले के लिए माफी मांगे अमेरिका - अजीत यादव

बदायूँ : ईरान के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मयूज के नजदीक तीन भारतीय मालवाहक जहाजों पर अमेरिकी सेना के हमले में  तीन भारतीय नाविकों की मौत की घटना की बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी ने निंदा की है।अमेरिकी हमले में मारे गए नाविकों को श्रद्धांजलि देने को 16 जून को अम्बेडकर पार्क में कांग्रेस कैंडल कार्यक्रम करेगी।

उक्त जानकारी देते हुए आज जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि ओमान के तट पर अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय कमर्शियल जहाजों पर किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत की घटना बेहद निंदनीय है।अमेरिका का यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हथियारबंद लूट करने और दुनिया पर चौधराहट कायम करने की कोशिश है। 
ज्ञात हो कि अमेरिकी सेना ने ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज़ एमटी 'सेटेबेलो' पर 9 जून को हमला किया था. इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया था, जबकि तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. जिनमें आदित्य शर्मा (डेक कैडिडेट), शिवंद चौरसिया (इंजन फिटर) और पटनाला सुरेश (चीफ इंजीनियर) शामिल हैं।
यह पहली घटना नहीं थी, इसके पहले 8 जून और 11 जून को भी खाड़ी क्षेत्र में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले दो अन्य जहाज़ों पर हमला किया गया था, हालांकि उनमें किसी की मौत नहीं हुई और सभी नाविकों को बचा लिया गया.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की घटना की निंदा न किए जाने को अमेरिका के सामने आत्मसर्पण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं जिससे भारत के संप्रभुता और स्वतंत्रता और दुनिया में भारत की साख को नुकसान पहुंचा है। 
उन्होंने कहा कि 16जून को बदायूँ में जिला अस्पताल के सामने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पार्क में शाम साढ़े छह बजे अमेरिकी सेना के हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।और अमेरिकी सेना के हमलों का विरोध किया जायेगा।   

रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.