137 ट्रैक्टर ट्रालियों, अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए
बदायूं - जिलाधिकारी महोदय बदायूं द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने लगाए जाने के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है! इस अभियान के अंतर्गत अब तक परिवहन विभाग द्वारा 169 ट्रैक्टर ट्रालियों पर तथा 31 अन्य व्यवसायिक वाहनों रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए है,इसके अतिरिक्त 01 ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय में सीज किए गए जिनके द्वारा रुपए 0.70 लाख शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया,सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि अपने वाहनों की फिटनेस/बीमा समय से करते रहे,वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए,यातायात के नियमों का पालन करें,संयुक्त कार्रवाई में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन /प्रशासन)श्री हरिओम,माल /यात्री कर अधिकारी श्रीअभिनव चौधरी,परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे
रिपोर्टर - राजीव सिंह
No Previous Comments found.