कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

बदायूँ: 01 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रही कावड़ यात्रा के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा को सकुशल रूप से संपन्न कराने के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों को 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कावड़ मार्ग का प्राथमिकता पर निरीक्षण कर कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाएं। कावड़ मार्ग पर लगने वाले विभिन्न शिविरों की अनुमति आवश्यक रूप से ली जाए तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री कावड़ यात्रा हो इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा आगामी 24 अगस्त तक रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कावड़ यात्रा के दौरान कछला सहित जनपद के 06 घाटों पर लाखों श्रद्धालु समीपवर्ती जनपदों व अन्य राज्यों से भी धार्मिक लाभ के लिए श्रद्धा पूर्वक जनपद में आते हैं इसलिए सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप कराई जाएं। सभी घाटों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। कावड़ यात्रा के दौरान लगने वाले शिविर सड़क से करीब 10-15 फीट दूर लगाए जाएं। शिविरों में संचालक भी अपने कर्मचारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों पर जो भी वॉचटॉवर बनाए जाएं वह अच्छी गुणवत्ता के हो ताकि उनका सदुपयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने सम्बंधित उप जिलाधिकारियों से कहा कि डीजे संचालकों के साथ बैठक कर डीजे की ऊंचाई का मानक निर्धारित कर उन्हें स्पष्ट रूप से बताया जाए कि निर्धारित मानक से ऊपर के डीजे न संचालित किए जाएं, डीजे पर धार्मिक गीत ही चलाए जाएं, साथ ही शांति समिति की बैठके भी आयोजित कर ली जाए। डीएम ने स्नान घाटों पर साफ सफाई, पार्किंग, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, गोताखोर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बैरिकेडिंग आदि अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि कावड़ यात्रा को सकुशल रूप से संपन्न करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर को मेला अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा के दौरान 3, 10, 17 व 24 अगस्त को सोमवार होंगे, इसके अतिरिक्त 11 अगस्त को श्रावण मासिक शिवरात्रि पर स्नान भी होगा। उन्होंने बसो के रूट डायवर्सन के लिए एआरएम रोडवेज को तथा वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं बताया कि कावड़ मार्ग पर मांस मछली की दुकान बंद रहेगी तथा मदिरा की दुकानों के लिए शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं कांवड़ मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग, संबंधित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कावड़ मार्ग पर विद्युत पोलों पर प्लास्टिक लगाने व ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था करने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा के दृिष्टगत जनपद के कलेक्ट्रेट तथा समस्त तहसीलों व संबंधित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित कराए जाएंगे। उन्होंने कावड़ मार्ग पर झाड़ियों की छटाई कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। कांवड़ स्नान घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूप भी आवश्यक रूप से बनाया जाएगा इसके अतिरिक्त शिविरों में मिलने वाले भोजन की नियमित रूप से चेकिंग के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए 106 सिविल डिफेंस के स्वैच्छिक कार्यकर्ता रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में कावड़ मार्ग की कुल लंबाई लगभग 331 किलोमीटर है, 123 शिवालय इसके अंतर्गत आते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, संबंधित उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.