पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह संगठन विचार मंच बदायूं
बदायूं : जिला बदायूं आज धरने के दूसरे दिन दिनांक 1/7/, 2026 स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बरेली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के परिजनों एवं मंच के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के बाद ही दम लेंगे। वरिष्ठ समाज सेवी मास्टर रक्षपाल सिंह ने कहा गरीबों और असहाय लोगों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मंच आपके साथ है भ्रष्टाचार के खिलाफ, कानून के हो रहे खुलेआम दुरुपयोग और गरीब असहाय लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ जनहित की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर धरने का नेतृत्व कर रहे रोहिताश सिंह पटेल जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ , उदयवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, प्रेम साहू मंडल उपाध्यक्ष बरेली, ऋषि नंदन शर्मा जिला उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र मौर्य जिला महासचिव, राजू कश्यप जिला सचिव रवि कश्यप,(मंच प्रवक्ता) , बन्ने खां मीडिया प्रभारी, अतुल पटेल जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, पीयूष पटेल जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,लता पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राम बेटी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , पीड़ित परिवारों के परिजन दिलावर खान, किसवरी बेगम चंद्रवती, राजू मौर्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.