जुलाई को आम महोत्सव लखनऊ में प्रतिभाग एवं भ्रमण हेतु कलेक्ट्रेट से रवाना होगी बस
बदायूं : उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन 03 से 05 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के आम उत्पादकों, कृषकों, प्रसंस्करणकर्ताओं, पौधशाला संचालकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों से आम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में बागवान, कृषक उत्पादक संगठन एवं पौधशाला संचालक अपने उत्पादों तथा पौधों के विक्रय हेतु स्टॉल भी स्थापित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 04 जुलाई को जन भवन, लखनऊ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आम महोत्सव में प्रतिभाग एवं भ्रमण के इच्छुक बागवानों के लिए विभाग द्वारा बस की व्यवस्था की गई है, जो दिनांक 03 जुलाई, 2026 को रात्रि 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर, बदायूं से रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि आम महोत्सव के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा आम की उन्नत खेती, नई प्रजातियों, आधुनिक तकनीक, विपणन एवं प्रसंस्करण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जनपद के कृषकों एवं बागवानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर उन्नत बागवानी तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने तथा आम उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने का आह्वान किया है।
रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी
No Previous Comments found.