जनपद में हुआ सहकारी सम्मेलन का आयोजन।
बदायूं: 06 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून, 2026 से 06 जुलाई, 2026 तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के क्रम में विकास भवन सभागार में सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समितियों के सचिवों का सहकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन इफको द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता के निर्देशन में किया गया। सम्मेलन में सहकारी समितियों के सचिवों को जैविक उर्वरकों एवं नैनो उर्वरकों के सफल प्रयोगों तथा उनके लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त इफको द्वारा प्रतिभागियों को ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं प्रशिक्षण की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जे0के0 सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ष्सहभागिता ही सहकारिता हैष् के मूल मंत्र को आत्मसात करने पर बल दिया तथा जनपद में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिवों द्वारा समिति सदस्यों को भी प्रतिभाग कराया गया। सम्मेलन में सहकारिता विभाग के अधिकारियों, सहकारी समितियों के सचिवों एवं अन्य संबंधित प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
No Previous Comments found.