राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी का गठन पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को बदायूँ नगर का नगर अध्यक्ष चुना गया।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से श्री पुष्पेन्द्र कुमार जी को बदायूँ नगर का नगर अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर श्री अलंकार अग्निहोत्री जी संस्थापक राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी। जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार अग्रवाल जी द्वारा नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र कुमार जी को नियुक्ति पत्र दिया एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
श्री पुष्पेंद्र कुमार जी ने इस अवसर पर कहा कि वो श्री अलंकार अग्निहोत्री जी के विचारों पर चलते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे, तथा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे
इस अवसर पर शैलेन्द्र मिश्र, शिवेंद्र वार्ष्णेय, अतुल कुमार, नीरज सिंह सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.