पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह संगठन मंच ने आज चौथे दिन भी दिया धरना कोई सुनवाई नहीं
बदायूं : कानून की बनाई दो परिभाषा, गरीब व्यक्ति के लिए अलग, अमीरों के लिए अलग। स्वीकार नहीं, डॉ हरिनंदन सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली आज धरने के नौवा दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बरेली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के परिजनों एवं मंच के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कि पीड़ितों की वैधानिक मांगों को लेकर, आज नबे :दिन भी प्रशासन गंभीर नहीं है, इमरान हत्याकांड की जांच पुलिस ठीक से कर रही है परिवार की मांग है, हत्या वाले दिन की रिकॉर्डिंग कॉल परिवार के पास हैं जिसे पुलिस जांच में सम्मिलित नहीं कर रही है जिससे हत्या का पर्दाफाश हो सके। शहर बदायूं के भूमिया ने अवैध तरीके से जमीन हड़पने, निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने , एवं पुलिस पर दबाव बनाकर निर्दोष लोगों को जेल भिजवाने के कृत्य की निष्पक्षता से जांच नहीं कर रही है, एक विधवा महिला के द्वारा बोई गई गेहूं की फसल दूसरे को कटवा दी गई । माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से रिट स 0 -41337/2024 दिनांक 20,3, 2025 के आदेश का अनुपालन न करते हुए तहसील कर्मियों ने लेखपाल पर दबाव डालकर, उल्टा मुकदमा मु 0 अ 0 स 0, 62/2025 दिनांक 26,4,2025 को झूठा पंजीकृत करवा दिया जिसकी निष्पक्ष जांच होना अति आवश्यक है जिससे बेगुनाहों को न्याय मिल सके । पहले से विक्रय पत्र द्वारा खरीदी गई जमीन का दाखिल खारिज दिनांक 27,2,2017 को होते हुए भी विक्रेता द्वारा दोबारा बेच दी गई, जिसमें पहले से दाखिल खारिज करने वाले अधिकारियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का भी दाखिल खारिज कर दिया ऐसे ही तमाम वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले 30, 6, 2026 से लगातार धरना दे रहे हैं प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए यह दिखाई देता है कि भ्रष्टाचार में लिफ्ट अधिकारी व कर्मचारियों ने न्याय की दो परिभाषाएं बना दी हैं गरीबों की अलग और अमीरी की अलग। इस मौके पर धरने का नेतृत्व कर रहे रोहिताश सिंह पटेल जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ , ने कहा ,, गरीब और असहाय लोगों पर हों रहेअन्याय को आज प्रतिष्ठित समाचार पत्र भी महत्व नहीं दे रहे हैं यह चिंता का विषय है। और इस अन्याय को, निडरता से प्रकाशित करने वाले पत्रकार बंधुओ का मैं अभिनंदन करता हूं नमस्कार करता हूं। महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष रामबेटी ने भी संबोधन किया और कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम लोग अडिग रहेंगे। मंच के सदस्य वीरेंद्र सिंह प्रशांत सिंह एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.