पीएम सूर्यघर योजना की लंबित 932 पत्रावलियों का एक सप्ताह में निस्तारण करें बैंक अधिकारी।
बदायूं 08 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा, विद्युत विभाग के अधिकारियों, एल.डी.एम. एवं एस.बी.आई., पीएनबी, बैंक आफ बड़ोदा, के डी.सी. व अन्य शाखा प्रबन्धकों एवं जनपद के पंजीकृत वेन्डरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
परियोजना अधिकारी नेडा प्रणव कुमार पाठक द्वारा जनपद के विभिन्न बैंको में लंबित ऋण पत्रावलियों के संबंध में अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि पीएनबी में कुल 339, एसबीआई में 236, बैंक आफ बड़ौदा में 220, प्रथमा बैंक में 49, केनरा बैंक में 20, यूनियन बैंक में 19, इन्डियन बैंक में 13, बैंक आफ इन्डिया में 11, सेन्ट्रल बैंक में 10, बैंक आफ महाराष्ट्र में 7, एचडीएफसी में 3, यूको बैंक में 2, पंजाब एंड सिंध बैंक में 2, सोलफिन में 1 एवं आईडीबीआई में 1 इस प्रकार कुल 932 ऋण पत्रावलियां लंबित हैं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंक अधिकारियों को समस्त लंबित ऋण पत्रावलियों पर 1 सप्ताह में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।
उपस्थित वेन्डर्स द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया जिसके क्रम में उनके द्वारा उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों को 3 दिन में समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किये गए।
No Previous Comments found.