पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच संगठन ने भूमाफियाओं के खिलाफ दिया धरना

बदायूं : जिला बदायूं भू माफिया कितना भी बड़ा ताकतवर क्यों ना हो दर्ज करना पड़ेगा मुकदमा । वरिष्ठ  समाजसेवी मंच प्रवक्ता मास्टर रक्षपाल सिंह आज धरना का दसवां दिन  स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के प्रवक्ता मास्टर रक्षपाल सिंह ने कहा की विधवा कुसुम लता की जमीन के सभी दस्तावेजी साक्ष्य को दरकिनार करते हुए, पुलिस ने भू माफिया के दबाव में निर्दोष लोगों पर नितान्त झूठे मुकदमे दर्ज किए, पुलिस से मिलकर भू माफिया ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया निर्दोष लोगों को जेल भिजवाया ऐसे भू माफिया पर मुकदमा दर्ज कराके ही चैन से बैठेंगे। बरेली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के परिजनों एवं मंच के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कि जीवित विनेश सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त होने का आदेश हो चुका है, पुलिस को तत्काल इस कृत्य में शामिल सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और पीड़ितों की वैधानिक मांगों को लेकर, आज दसवा दिन भी प्रशासन गंभीर नहीं है, प्रकरण इमरान हत्याकांड की जांच पुलिस ठीक से नहीं कर रही है परिवार की मांग है, हत्या वाले दिन की रिकॉर्डिंग कॉल परिवार के पास हैं जिसे पुलिस जांच में सम्मिलित नहीं कर रही है जिससे हत्या का पर्दाफाश हो सके ,। बन्ने खां जिला उपाध्यक्ष ने बात करते हुए कहा प्रकरण  एक विधवा महिला के द्वारा बोई गई गेहूं की फसल दूसरे को कटवा दी गई । उदयवीर जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ने भी प्रकाश डाला, प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से रिट स 0 -41337/2024 दिनांक 20,3, 2025 के आदेश का अनुपालन न करते हुए तहसील कर्मियों ने लेखपाल पर दबाव डालकर, उल्टा मुकदमा पीड़ित पर मु 0 अ 0 स 0,  62/2025 दिनांक 26,4,2025 को झूठा पंजीकृत करवा दिया जिसकी निष्पक्ष जांच होना अति आवश्यक है जिससे बेगुनाहों को न्याय मिल सके । धरने का संचालन कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा कि लेखपाल और चकबंदी अधिकारी इस तरह का जब कृत्य करते हैं तो जवाब देही भी तय होनी चाहिए, और कार्रवाई होनी चाहिए प्रकरण पहले से विक्रय पत्र द्वारा खरीदी गई जमीन का दाखिल खारिज दिनांक 27,2,2017 को होते हुए भी विक्रेता द्वारा दोबारा बेच दी गई, जिसमें पहले से दाखिल खारिज करने वाले अधिकारियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का भी दाखिल खारिज कर दिया ऐसे ही तमाम वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले 30, 6, 2026 से लगातार धरना दे रहे हैं प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए यह दिखाई देता है कि भ्रष्टाचार में लिफ्ट अधिकारी व कर्मचारियों के होने के कारण प्रशासन मौन साध गया है। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा न्याय मांगना हमारा अधिकार है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह प्रशांत सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, राजू मौर्य एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.