जनपद के 421 बच्चों को संरक्षण प्रदान कर रहा है महिला कल्याण विभाग।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अन्तर्गत 421 बच्चों के चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आयी है। यह वह बच्चे है, जिन्होनें अपने माता-पिता अथवा माता-पिता में से किसी एक को कोविड कॉल के दौरान खो दिया था। ऐसे में यह योजना उन बच्चों तथा गरीब परिवार को वरदान साबित हुयी जिससे कि आसानी से बच्चो द्वारा अपनी पढा़ई लिखाई तथा बच्चों के अभिभावक द्वारा बच्चों का लालन-पालन किया गया। वर्तमान इस योजना का लाभ लेते हुये बहुत से ऐसे बच्चे है जिनके द्वारा हाईस्कूल तथा इन्टर में प्रथम श्रेणी से पास होने के उपरान्त भिन्न विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की जा रही है। वर्तमान में यह योजना ऑन लाइन कर दी गयी है। अगर कोई ऐसा बच्चा है जो अपने माता-पिता अथवा माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है तो इस योजना का लाभ ऑन लाइन आवेदन कर ले सकता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.