पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच संगठन 15 वे दिन भी जारी रहा धरना
बदायूं : दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले प्रशासन द्वारा सताए गए लोग अपनी वैधानिक मांगों लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । पीड़ितों की वैधानिक मांगों के समर्थन में, बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ हरिनंदन सिंह ने कहा प्रशासन व पुलिस का रवैया संतरी ही चोर है, तो कौन रखवाली करें , के आधार पर चल रहा है यहां अधिकारी रक्षा करने के बजाय जनता के भक्षक बन गए है,। जिला उपाध्यक्ष जय किशन लाल शर्मा ने भिन्न भिन्न प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा यह की थाना सिविल लाइन के रहने वाले विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है,। यह की इमरान पुत्र दिलावर निवासी रहिमां मुराव गोटिया थाना बिनावर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में रोष व्याप्त है। कुसुम लता निवासी नगला सर की थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं की भूमि पर अवैध कब्जा करने, निर्दोषों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले भू माफियाओं पर अभी तक थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है , यह कि लता देवी निवासी चंदऊ थाना सिविल लाइन की भूमि को लेखपाल एवं सहायक चकबंदी अधिकारी ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर दाखिल खारिज कर दिया, मुकदमा बिल्सी थाने में पंजीकृत है लेकिन अभी तक सहायक चकबंदी अधिकारी और लेखपाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है , यह कि रवि पुत्र अशोक साहू निवासी ग्राम करो थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं के द्वारा बोई गई गेहूं की फसल को एसडीएम सदर बदायूं ने दूसरे व्यक्ति को प्रलोभन में कटवा दी जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है, यह की रोहिताश पुत्र बाबूराम निवासी बाबट थाना कुंवर गांव के चक्करोड की नपत नहीं की उल्टा एसडीएम बदायूं ने लेखपाल पर दबाव डालकर एक झूठा मुकदमा पीड़ित पर ही पंजीकृत करा दिया है इसकी निष्पक्ष जांच अभी तक नहीं हुई है । धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा जब तक इन गरीब असहाय लोगों पर किए अन्याय के कृत्य में शामिल सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा ना लें चक्का जाम कर दिया जाएगा, , इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ उदयवीर सिंह बन्ने खां जिला उपाध्यक्ष, अतुल पटेल युवा जिला अध्यक्ष, पीयूष पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामबेटी मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह प्रशांत सिंह, श्री कृष्ण , गजेंद्र, नारायणी देवी, श्रीवास्तव, राजू मौर्य एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.