जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस कार्यालय पर दिलायी शपथ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में एवं जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस कार्यालय में 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री आलोक, सिद्दू व समस्त शाखाओं के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.