पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह को आज 19 वा धरना दिन है सच्चाई को उजागर कोई नहीं कर रहा
बदायूं : आज धरने का उन्नीसवा दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले,अपनी वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में बैठे हैं। आज पीड़ित परिवारों के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ०) पंचायत के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने अपना समर्थन पत्र मंडल अध्यक्ष बरेली डॉ हरिनंदन सिंह की उपस्थिति में सौंपा, डॉ हरिनंदन सिंह ने कहा जब अन्याय के खिलाफ जब समाज, ऐसी संस्था ऐसे प्रभावशली व्यक्ति से समर्थन पत्र मिलता है, तो वह केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं होता। वह पीड़ित की कमजोर पड़ती आवाज को बुलंद, एक नई गूंज और ताकत देता है। जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ०) पंचायत, ने पीड़ितों से बात करते हुए कहा हम प्रशासन से इन तमाम गंभीर मामलों में त्वरित संज्ञान लेने, एवं निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग कर उचित कार्रवाई करने की अपील करते हैं अगर प्रशासन हमारी अपील को स्वीकार नहीं करता है तो। , हमें न्याय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ने को बाध्य होना पड़ेगा। किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा, इस मौके, जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा,, किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष बन्ने खां,मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह प्रशांत सिंह, मोनू यादव, रिंकी, ओंकार सिंह शाक्य, वैसर प्रधान, श्री कृष्ण , गजेंद्र श्रीवास्तव, एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.