बाबा हरदेव सिंह संगठन विचार मंच का धरना रहा जारी 21 में दिन भी

बदायूं : आज धरने का इक्कीसवा: दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले,अपनी वैधानिक मांगों को  लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में बैठे हैं। आज पीड़ित परिवारों के समर्थन में मंडल अध्यक्ष बरेली डॉ हरिनंदन सिंह ने पीड़ितों से कहा जब आप अपने हक़ के लिए खड़े होते हैं, तो आप केवल अपने लिए नहीं लड़ते, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद बन जाते हैं जो अन्याय का सामना कर रहे हैं। आपकी हिम्मत किसी और के जीवन में साहस की नई किरण बन जाती है।

 भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ०) पंचायत के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने पीड़ितों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचकर कहा जो व्यक्ति सच्चाई और अपने हक़ के लिए डटकर खड़ा रहता है, उसे दुनिया की कोई ताकत वास्तव में हरा नहीं सकती। क्योंकि उसका आत्मसम्मान ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होता है। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा अन्याय के सामने झुक जाना हम लोगों के खून में नहीं है। मंडल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम साहू ने कहा, जोर जुल्म की टक्कर पर, संघर्ष हमारा नारा है । जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा, इस मौके, जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा,, किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष रामबेटी जिला उपाध्यक्ष बन्ने खां,मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह नरदेव यादव, देव प्रकाश, रूम सिंह, लक्ष्मी देवी, एडवोकेट योगेश यादव जाबिर भाई, रिंकी, ओंकार सिंह शाक्य, वैसर प्रधान, श्री कृष्ण , गजेंद्र श्रीवास्तव, एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन,  विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्टर :  राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.