जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

बदायूं: 23 जुलाई। सरकार द्वारा अप्रैल 2017 से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद बदायूं के सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पहुंचाया गया है। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (1.0 व 2.0) तथा मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण में गत नौ वर्षाें मेें 70520 पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए दिए गए। डीएम ने बताया कि अप्रैल 2017 से अब तक प्रदेश की वर्तमान लोकप्रिय सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विधानसभा सदर में 5264 लाभार्थियों को 63.16 करोड़ रुपए, विधानसभा बिल्सी में 4122 लाभार्थियों को 49.46 करोड़ रुपए, विधानसभा बिसौली में 3837 लाभार्थियों को 46.04 करोड़ रुपए, विधानसभा सहसवान में 4098 लाभार्थियों को 49.17 करोड़ रुपए, विधानसभा दातागंज में 13524 लाभार्थियों को 162.28 करोड़ रुपए तथा विधानसभा शेखूपुर में 7375 लाभार्थियों को 88.50 करोड़ रुपए से लाभांवित करते हुए कुल 38220 लाभार्थियों को 458.61 करोड़ रुपए आवास हेतु दिए गए। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (1.0 व 2.0) में विधानसभा सदर में 3922 लाभार्थियों को 80 करोड़ रुपए, विधानसभा बिल्सी में 4672 लाभार्थियों को 102.69 करोड़ रुपए, विधानसभा बिसौली में 3461 लाभार्थियों को 64.61 करोड़ रुपए, विधानसभा सहसवान में 4448 लाभार्थियों को 81.39 करोड़ रुपए, विधानसभा दातागंज में 7266 लाभार्थियों को 152.41 करोड़ रुपए तथा विधानसभा शेखूपुर में 2097 लाभार्थियों को 39.22 करोड़ रुपए से लाभांवित करते हुए कुल 25866 लाभार्थियों को 520.32 करोड़ रुपए आवास हेतु दिए गए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण में विधानसभा सदर में 887 लाभार्थियों को 10.64 करोड़ रुपए, विधानसभा बिल्सी में 608 लााार्थियों को 7.29 करोड़ रुपए, विधानसभा बिसौली में 610 लाभार्थियों को 7.32 करोड़ रुपए, विधानसभा सहसवान में 1059 लाभार्थियों को 12.70 करोड़ रुपए, विधानसभा दातागंज में 2067 लाभार्थियों को 24.80 करोड़ रुपए तथा विधानसभा शेखूपुर में 1203 लाभार्थियों को 14.43 करोड़ रुपए से लाभांवित करते हुए कुल 6434 लाभार्थियों को 77.18 करोड़ रुपए आवास हेतु दिए गए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.