25 में दिन भी धरना रहा जारी अंबेडकर पार्क पर कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
बदायूं : आज धरने का पच्चीसवां: दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले,अपनी वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में बैठे हैं। आज पीड़ित परिवारों के समर्थन में मंडल अध्यक्ष बरेली डॉ हरिनंदन सिंह ने पीड़ितों से कहा जनपद बदायूं में फैले भ्रष्टाचार के प्रकरणों को लेकर दस्तावेजी साक्ष्य के साथ खुलासा किया जाएगा। हम मीडिया बंधुओं को भी आमंत्रित करते हैं। कि पीड़ित परिवारों के पास सभी दस्तावेजी एवं पंजीकृत साक्ष्य मौजूद है जिसमें तहसील कर्मी, पुलिस विभाग, विकास विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लिप्त है , इन अधिकारियों ने गरीब एवं असहाय लोगों को लूट के रख दिया है। जिले के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। कल से रोजाना भ्रष्टाचार पर एक नया खुलासा किया जाएगा। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा अगर उच्च अधिकारियों में जरा सी भी ईमानदारी बाकी है तो हमारी मांगों की निष्पक्षता से जांच करवा के दोषियों को सजा दिलाये। किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा, गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। जल्द ही मंडल स्तर पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर, लालाराम यादव नसीम, कुसनूर,मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह राजू मौर्य, एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन, शशिबाला आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.