विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में 28 जुलाई को होगा जन-जागरूकता सेमिनार

बदायूँ  : बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर दिनांक 28 जुलाई 2026 को अपराह्न 02:00 बजे एक जन-जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आमजन को हेपेटाइटिस रोग के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है। साथ ही समय पर जांच एवं उपचार हेतु प्रेरित करना तथा रोग की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।

हेपेटाइटिस एक गंभीर संक्रामक रोग है जो समय पर पहचान और उचित उपचार न मिलने पर लीवर की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्य कर्मी हेपेटाइटिस की रोकथाम, टीकाकरण, सुरक्षित जीवनशैली एवं शुरुआती पहचान के महत्व पर चर्चा करेंगे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ का अनुरोध है कि जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी से लाभान्वित हो सकें। आपके सहयोग से जनहित का यह संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

 

रिपोर्टर :  राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.