आज धरने का 28 वा: दिन फिर भी सुनने वाला कोई अधिकारी मौजूद नहीं
बदायूं - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले,अपनी वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में बैठे हैं। आज पीड़ित परिवारों के समर्थन में मंडल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम साहू ने कहा जनसेवा ही संकल्प,जनता का विश्वास ही हमारी ताकत! "ना थके हैं पांव कभी,ना ही हिम्मत हारी है,पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जंग अभी जारी है ! जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने कहा न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों के समर्थन में विभिन्न गांवों व क्षेत्रों से आए पूज्य बुजुर्गो देवतुल्य सम्मानित जन लगातार 28 दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा शिकायतों को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है।जनता की हर परेशानी हमारी अपनी परेशानी है! इसी भाव के साथ,हमारा मंच संबंधित प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन के माध्यम से जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिला सचिव राजू कश्यप ने कहा जब तक थाना सिविल लाइन में दर्ज प्राथमिकी 32/ 2025 के आरोपियों और इमरान हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी प्रशासन नहीं करता है तब तक धरना जारी रहेगा,जन-जन की सेवा,सुरक्षा और हम हर पल पूरी निष्ठा के साथ समर्पित हैं।
इस मौके,पर,वीरपाल प्रजापति,नरदेव यादव रवि कश्यप विनोद साहू रामलाल मौर्य कृष्णपाल और किशन मौर्य जिला सचिव रमेशचंद्र मौर्य,राजू मौर्य,मंच के सदस्य वीरेंद्र,सिंह महावीर यादव,राजपाल गौतम,एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता,शशि वाला,चन्द्र वती,किसवरी,स्नेह लता,दिलावर हुसैन,विनेश सिंह,गजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर - राजीव सिंह
No Previous Comments found.