उनतीसवा: दिन भी धरना रहा जारी
बदायूं : जिला बदायूं पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले पीड़ित कई परिवार अपने न्याय की मांगों को लेकर न्याय की उम्मीद में बैठे हैं मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने जन सेवा का संकल्प लेकर पीड़ितों के न्याय का बीड़ा उठाया है वे संघर्ष शील जुझारू कार्यकर्ता हैं आगे भी जंग जारी रखेंगे । मण्डल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम साहू भी सभी पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं ।नहीं थके हैं नहीं थकेंगे भ्रष्टाचारियों से जंग लड़ेंगे के सिद्धांत पर न्याय की जंग जारी रखेंगे।जिला उपाध्यक्ष बन्ने खां ने कहा अधिकारी अपनी हेकड़ी और घमंड कारण सुनवाई नहीं कर रहे जितने भी पीड़ित हैं उनकी सभी बातें सत्य हैं सत्य को परेशान कर सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं, न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने कहा हम सभी पीड़ित भाइयों व बहिनो के साथ है जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा रोहिताश सिंह पटेल ने कहा - किसानों ने ललकारा है भारत देश हमारा है देश के 80% किसानों को सरकार एवं जिम्मेदार अधिकारी खाद नहीं दिलवा रहे है, अवारा पशुओं से किसान परेशान है रात भर खेत की रखवाली करते हैं जिन्हें जंगली जानवरों द्वारा जान से हाथ धोना पड़ता है समाधान पूर्ण रूप से नहीं होने पर संघर्ष जारी रहेगा जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ उदयवीर सिंह ने कहा थाना सिविल लाइन में दर्ज प्राथमिकी 32/2025 होने के बाद भी एवं इमरान हत्याकांड के आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके गिरफ्तारी ना होने तक धरना जारी रहेगा, इस मौके, पर, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अतुल पटेल, प्रमोद कुमार, लालाराम ,वीरपाल प्रजापति, नरदेव यादव रवि कश्यप विनोद साहू रामलाल मौर्य कृष्णपाल और किशन मौर्य जिला सचिव रमेशचंद्र मौर्य ,राजू मौर्य,मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह महावीर यादव, राजपाल गौतम, , एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, शशि वाला,चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन, विनेश सिंह , गजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.