13 अगस्त को निकलेगी भारतीय किसान यूनियन की तिरंगा यात्रा, गांव-गांव जनसंपर्क तेज
बदायूं : भारतीय किसान यूनियन द्वारा 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता ग्रामीणों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान में मास्टर प्रेमपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष इस्तकार मेवाती, दलबीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री मुकेश यादव, युवा नगर अध्यक्ष राशिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष किशनवीर सिंह, रामनरेश, जसवीर सिंह, लोकपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धनवीर
No Previous Comments found.