उत्तर प्रदेश साहित्य सभा लखनऊ के तत्वावधान में संस्था का पाँचवाँ वार्षिक स्थापना दिवस समारोह - डाक्टर गीतम सिंह बदायूंनी।
बदायूं --आश्वस्ति–2026” गोमतीनगर स्थित अखिल भारतीय बौद्ध शोध संस्थान के वातानुकूलित सभागार में अत्यंत भव्यता और हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। पिछले दो महीनों की अथक तैयारी के बाद आयोजित इस सारस्वत समारोह में उत्तर प्रदेश के 69 जिलों की इकाइयों सहित देश की राजधानी नई दिल्ली के साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
भव्य शुभारंभ और अतिथियों का स्वागत
समारोह के प्रथम सत्र की अध्यक्षता ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, अभियोजन विभाग के निदेशक ललित मुद्गल तथा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, पद्मश्री विद्या बिन्दु सिंह एवं संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शिवओम अम्बर मंच पर आसीन रहे।
अतिथियों का स्वागत डॉ. राजीव राज, केवल प्रसाद सत्यम, आशीष अनल, डॉ. विष्णु सक्सेना, गिरधर खरे, सुनील त्रिपाठी, बलराम श्रीवास्तव, आलोक रावत, अरविन्द झा, अर्जुन सिंह चांद, राजीव वर्मा वत्सल, योगेश शुक्ला योगी, देवेश पांडे, सीसीटी प्रकाश सत्य एवं अभय निर्भीक द्वारा किया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद कवयित्रियों ने सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस सत्र का संचालन शीतल बाजपेयी ने किया। संस्था के प्रधान सर्वेश अस्थाना ने संस्थात्मक परिचय रखा तथा डॉ. शिव ओम अम्बर ने रुद्रमणि चिकित्सक को ‘चिकित्सक साहित्य सभा’ एवं ऋचा खन्ना को ‘विद्यार्थी साहित्य सभा’ का संयोजक मनोनीतगीत ऋषि नरेन्द्र गरल की पुस्तक *पंख* एवं डॉ गीतम सिंह की पुस्तक *क्या जमाना था* का विमोचन डिप्टी सीएम माननीय बृजेश पाठक जी द्वारा किया गया ।
संवाददाता शमसुल हसन अंसारी
No Previous Comments found.