जिलाध्यक्ष के कामकाज की रिपोर्ट परखी जायेगी। जिलाध्यक्ष के लिए नए आवेदन भी लिए जाएंगे।
बदायूँ। 11 अगस्त। कांग्रेस ने 2027 के आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिलों में प्रभारियों को संगठन को कसने भेजा है।इस बाबत सोमवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में ऑब्जर्वर प्रभारियों की मीटिंग हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिशानिर्देश दिए । पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले में संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है।
बदायूँ जनपद में राजपाल खरोला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रभारी बनाकर भेजा है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से हेमंत चाहर, कौशलेंद्र यादव एवं योगेश दीक्षित को भेजा गया है।
मंगलवार को बदायूँ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजपाल खरोला ने संगठन की नब्ज टटोली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस का मज़बूत संगठन जरूरी है। कहा कि हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष के कामकाज की रिपोर्ट परखी जायेगी। यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन भी लिया जायेगा। वर्तमान जिलाध्यक्ष ही आगे बने रहेंगे या नया जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा इसपर विधानसभाओं के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस जनों का फीडबैक लिया जायेगा। वर्तमान जिलाध्यक्ष के कामकाज और कांग्रेस की मजबूती के लिए सिविल सोसाइटी के लोगों की राय भी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट 28अगस्त तक कांग्रेस हाईकमान को सौंप देंगे। उसके बाद सितंबर में कांग्रेस हाईकमान जिलाध्यक्ष के विषय में अंतिम फैसला लेगा।
ज्ञात हो कि कांग्रेस हाईकमान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठन सारे कील कांटे दुरुस्त कर लेना चाहता है। इसीलिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। सबसे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को परख रही है कि उसमें विधानसभा चुनाव जिताने की क्षमता है कि नहीं। उसमें जनगोलबंदी करने की कितनी क्षमता है यह भी परखा जायेगा।
सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हेमंत चाहर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के विचारों के अनुरूप कांग्रेस को खड़ा करना है।
सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि उन्होंने साल भर के अध्यक्ष के कार्यकाल में दिन रात कांग्रेस के लिए काम किया है। जनपद में भाजपा सरकार के हर अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष किया है। आगे भी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को बिसौली विधानसभा ,13 अगस्त को सहसवान विधानसभा ,14 अगस्त को शेखुपुर विधानसभा ,15 अगस्त को बिल्सी विधानसभा ,16अगस्त को शहर विधानसभा ,17अगस्त को दातागंज विधानसभा,18 अगस्त को फाइनल मीटिंग होगी।
सम्मेलन में कांग्रेस के सभी जिला कमेटी ,नगर कमेटी सदस्य , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ,ब्लाक अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष , आईसीसी सदस्य , पीसीसी सदस्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे । कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, आलोक सिंह, प्रवक्ता प्रदीप सिंह, दीपक मिश्रा , राजीव पटेल , बृज भूषण गुर्जर, शाजिद अली खान ,हाजी नुसरत अली,बबलू सैफी , अकरम खान , शहजादा रिजवान , सत्यम यादव , मंजेश यादव, अरुण सिंह, यूनिस रजा, सलीम अंसारी , मोरध्वज लोधी ,अवनीश यादव , अब्दुल रहमान ,कुंवर पाल सिंह, गिरीश यादव , धर्मेंद्र कश्यप, डॉ0 खलील अहमद, डॉ0तनवीर खान , अभिषेक यादव , बन्ने खान , इकरार अली, अरविंद यादव , मुनेंद्र यादव , मुनेंद्र कन्नौजिया ,आशा राठौर वीरेश तोमर कार्तिक रघुवंशी ,आकाश पाठक ,शशांक राठौर ,बृजेश मैथिल ,अरशद ,फितरत अली ,सत्यपाल फौजी,सोमेंद्र यादव ,सुधीर उपाध्याय , डॉ रामरतन पटेल , रजनी सिंह बागी ,सुरेश राठौर ,गौरव राठौर , नहीम समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।
संवाददाता शमसुल हसन अंसारी
No Previous Comments found.