समाज में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करना बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बरेली मंडल अध्यक्ष पहुँचे बदायूं
बदायूं : जिला बदायूं आज पहले से प्रस्तावित समीक्षा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क जनपद बदायूं में सफलतापूर्वक हुआ -पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के वरिष्ठ संरक्षक hon ,sub ,lt सतीश चंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में समीक्षा बैठक एवं विचार गोष्ठी के आयोजन में पहुंचे कर्नल सतीश चंद्र ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त समाज हमारी भूमिका और जिम्मेदारियां, नागरिकों और युवाओं को भ्रष्टाचार के भावों के प्रति जागृत करना शासन और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाब देही की मांग करना, समाज में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करना हमारा संकल्प होना चाहिए। समीक्षा बैठक का आयोजन कर रहे मंडल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम साहू ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा मंच के वक्ता और विशेषज्ञ ,समाज सुधारक, कानूनी विशेषज्ञ , शिक्षाविद ,प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित करना जो भ्रष्टाचार निवारण कानूनी जैसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सुशासन पर अपने विचार रख सके। मंच के प्रवक्ता मास्टर रक्षपाल सिंह ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित विचार गोष्ठी की सफलता एक सकारात्मक कदम है समाज को जागरूक करने और ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का बहुत बड़ा महत्व होता है गोष्टी के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा ऐसे आयोजनों से सही और गलत की पहचान होती है समाज में एकता मजबूत होती है लोग नियम का पालन करना सीखते हैं। किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा हम सबको मिलकर संकल्प लेना चाहिए गोष्ठी की मुख्य बातों को लोगों तक पहुंचाएं स्कूलों और दफ्तरों में छोटे कार्यक्रम रखें युवाओं को इस मुहिम से जोड़े , अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें इस मौके पर बरेली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लता पटेल महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामबेटी, शशि बाला जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बन्ने खा, जिला सचिव राजू कश्यप, रवि कश्यप, राजू मौर्य, नरदेव सिंह यादव, देवप्रकाश मौर्य , रामलाल जिला महासचिव मुकेश कश्यप , रवि कश्यप जिला सचिव, उदयवीर सिंह युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अतुल पटेल, युवा जिला उपाध्यक्ष पियूष पटेल, प्रेमचंद, सर्वेश, हिमांशु , किसवरी चंद्रावती सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : राजीव सिंह

No Previous Comments found.