"हर घर तिरंगा अभियान 2026" के तहत जनपद बदायूँ में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन।

बदायूँआज दिनांक 13-08-2026 को "हर घर तिरंगा अभियान 2026" के अंतर्गत परेड ग्राउंड, रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह गंगवार (माननीय राज्य मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उ0प्र0) द्वारा किया गया। तिरंगा रैली पुलिस लाइन बदायूँ से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, इन्द्रा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, लाबेला चौक एवं रोडवेज बस स्टैण्ड से होते हुए पुलिस लाइन बदायूँ में आकर रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक सदर श्री महेशचन्द्र गुप्ता जी, माननीय विधायक दातागंज श्री राजीव सिंह जी, माननीय विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य़ जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजीव कुमार गुप्ता जी, जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ श्रीमती गामिनी सिंगला एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक लाइन/नगर श्री राहुल पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण एवं अन्य माननीय गणमान्य तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्रायें मौजूद रहें ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.