पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
बदायूँ पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया गया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वयं रोजगार स्थापित करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया।

No Previous Comments found.