बदायूँ सेठ डूंगर मल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजीर गंज पर बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया प्रातः काल 8 बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार ने ध्वजारोहण किया और फिर सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आज़ आजादी का राष्ट्रीय पर्व जिसे सभी पर्वों से महत्वपूर्ण माना जाता है और यह आजादी का पर्व सभी को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने अपने खून से सींचा है और कितने क्रान्तिकारी शहीद हुए हैं तब हमको आजादी मिली है यह दिन देश शहीदों को याद करने का दिन है और अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखते हुए क्रान्तिकारियों के जीवन परिचय पर विचार व्यक्त किये और मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट आर के कांडपाल, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार सिंह, नर्सिंग आफीसर कमलेश सिंह, नर्सिंग आफीसर रितू कुमारी, नर्सिंग आफीसर सीनू शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बरेली अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं जिला संवाददाता सी न्यूज भारत बदायूं शमसुल हसन अंसारी,राजेश कुमार शर्मा,विमल वार्ष्णेय, कौशल शर्मा,कमल बाबू, राजीव कुमार,अनुज शर्मा, रामपाल,राम बाबू, बब्लू पवन कुमार,कलीम, सीमा सिंह समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता शमसुल हसन अंसारी

No Previous Comments found.