थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार।
बदायूं दिनांक 19.08.2026 को वादी नेत्रपाल पुत्र किशनपाल निवासी कस्बा म्याऊं थाना अलापुर, बदायूँ की थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम डहरपुर टोल प्लाजा के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रोककर गाडी सीज करवाने की धमकी देकर 50000/- रूपये की माँग करते हुये वादी उपरोक्त से जबरदस्ती 19200/- रूपये नगद व 800/- रूपये आनलाइन यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराने एवं एक मोबाइल फोन लूट लेने की घटना कारित की गयी। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दातागंज पर मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 धारा 308(2)/309(6) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मोहल्ला नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली बदायूँ 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मोहल्ला जोशी, चौधरी सराय थाना कोतवाली बदायूँ को आज दिनांक 20.08.2026 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा लूटे गये एक अदद मोबाइल, 10200 रूपये नगद मय घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी (DL3CBS6126) सहित बसेला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 309(6) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

No Previous Comments found.