परिवहन विभाग द्वारा कराया गया स्कूली वाहन चालकों स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

बदायूं : जिला बदायूं उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे से सेफ़ फ्यूचर 2.0 अभियान के अंतर्गत सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूं परिसर में स्कूली वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित चिकित्सक डॉo उत्पल रस्तोगी, नेत्र सर्जन, डॉo शिवानी गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, श्री कमर इकबाल, फार्मासिस्ट, श्री राजपाल, नेत्र परीक्षण अधिकारी द्वारा 107 स्कूल वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन /प्रवर्तन)श्री हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी के द्वारा उपस्थित स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्कूली बच्चों को सावधानी पूर्वक चढ़ने एवं उतारने के लिए जागरूक भी किया गया। सभी चालकों को हिदायत दी गई कि वह समय से स्वास्थ्य की जांच कराते रहे अस्वस्थ हालत में वाहन ना चलाएं, सभी अपना चरित्र सत्यापन पुलिस पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत आवश्यक कराए सभी  स्कूल संचालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्व रखें, समय से  वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा इत्यादि कराते रहे।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.