बदायूँ सहसवान-स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान की लम्बित मांगों को पालिका प्रशासन ने पूरा कर दिया है। धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज सभी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण उपलब्ध कराते हुए वर्दी के लिए नाप ले लिया गया।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष अजय मुकर्जी और महामंत्री हरीश लाल ने बताया कि संगठन की मांग पर कर्मचारियों को ESIC कार्ड वितरित किए गए हैं। साथ ही फावड़ी, तसला और झाड़ू उपलब्ध कराया गया है। टेलर को बुलाकर सभी सफाई कर्मियों की वर्दी का नाप करा दिया गया है, सिलाई के बाद वर्दी तत्काल वितरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बढ़े हुए मानदेय को वर्तमान माह के वेतन में जोड़कर भुगतान किया जाएगा तथा अप्रैल 2026 से बकाया एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।
मांगें पूरी होने पर संघ अध्यक्ष अजय मुकर्जी ने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरीश लाल, सभासद सिपतैन अली, सभासद शाकिर उर्फ मन्नान अंसारी, रावेन्द्र, नीरज, राजीव, संजीव, रानी, राखी, सचिन उर्फ विक्की, रवि, गौरव, अरुण कुमार और आकाश सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

No Previous Comments found.