रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन रक्षा सूत्र के तहत महिला थाना पुलिस द्वारा जनजागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन रक्षा सूत्र के तहत आज दिनांक 27.08.2026 को महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में जनजागरूकता रैली निकाली गई । रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई । इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नं0-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नं0-1098, डायल-112 आपातकालीन सेवा एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नं0-1930 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया । महिला थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा आपात स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, निजी जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के संबंध में भी जागरूक किया गया । मिशन रक्षा सूत्र का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास को मजबूत करना तथा उन्हें जागरूक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर बदायूँ पुलिस द्वारा बहन-बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से भी सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.