आपराधिक आशय से विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिनावर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बिनावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 222/2026, धारा 329(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय राठौर पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम दियोरीजीत, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19.08.2026 को वादी विजय कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक, संविलियन विद्यालय ग्राम दियोरीजीत द्वारा थाना बिनावर पर लिखित तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति द्वारा विद्यालय का वीडियो आपराधिक आशय से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिनावर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अजय राठौर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अजय राठौर पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम दियोरीजीत, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 222/2026, धारा 329(3) बीएनएस, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 मामराज सिंह मय पुलिस टीम ।
No Previous Comments found.