दातागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री।

बदायूँ : 27 अगस्त। तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित कर राहत पहुंचाई। सकटपुर में 250 तथा जरतोली में 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। राशन किट मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकी। इस दौरान प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का जायजा लेते हुए उन्हें आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय से राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा किसी भी परिवार को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.